पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करायी

उसके बाद विकास ने पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करायी

रायपुर. खुद को सीए बताकर कई लोगों से एक करोड़ से ज्यादा की ठगी करने वाले जालसाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ विकास बंग ने कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज करायी है। रिपोर्ट के अनुसार प्रार्थी कई वर्षों से स्क्रैप की खरीदी-बिक्री का काम कर रहा है। 2017 में उसकी मुलाकात राकेश भभूतमल जैन से हुई। उसने खुद को सीए बताने के साथ ही रोड कंस्ट्रक्शन, शेयर मार्केट, स्क्रैप का काम करने वाला कारोबारी बताया।

फरवरी 2020 मे ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर उसने प्रार्थी को स्क्रैप के कारोबार में पैसे लगाने की सलाह दी। इस पर विकास ने कई किश्तों में 1 करोड़ रुपए उसके खाते में ट्रांसफर कर दिए। अक्टूबर 2022 तक न कारोबार में लगाए गए पैसे मिले और न ही मुनाफा। इतने साल इंतजार करने के साथ विकास ने अपने पैसे वापस मांगे। राकेश ने कोई न कोई बहाना कर टालमटोल किया। विकास ने जब दबाव डाला तो उसने मोबाइल ही बंद कर दिया।

उसके बाद विकास ने पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करायी। उसके बाद पुलिस ने ठगी करने वाले आरोपी को पकड़ने विशेष टीम बनाई गई। जांच में पता चला कि उसने कई और लोगों से ठगी की है। मौदहापारा थाना में भी उसके खिलाफ तीन से चार एफआईआर दर्ज हैं। पुलिस टीम को पता चला कि वह पुणे में छिपा है। टीम ने वहां कैंप कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी को पांच दिन की पुलिस रिमांड में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।