मुंबई ( संविधान शक्ति न्यूज़) :-  डोंबिवली सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इन गिरफ्तारियों के बाद अब तक कुल 28 आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बता दे दुष्कर्म की घटना के बाद पुलिस ने 29 आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार), 376 (N), 376 (3), 376 (D) (A) और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. ठाणे पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी पीड़िता के दोस्त थे |

बता दें, महाराष्ट्र के ठाणे स्थित डोंबिवली इलाके 15 साल की एक नाबालिग लड़की से 29 लोगों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. वहीं, पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने 29 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था. पहले 26 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था. दिसमें 24 आरोपियों के साथ दो नाबालिग भी शामिल है, उन्हें हिरासत में लिया गया है|

इस मामले में पुलिस का कहना है कि, ठाणे के डोंबिवली इलाके में एक 15 साल की नाबालिक से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया. बुधवार को पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की और मामले की जांच शुरू कर दी. . इस मामले में दो और लोगों की गिरफ्तारी के बाद अबतक कुल 28 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

पीड़िता ने पुलिस जो बताया उसके मुताबिक, जनवरी महीने में नाबालिग के एक मित्र ने दुष्कर्म करते हुए उसका वीडियो बना लिया था. इसके बाद नाबालिग को वो दिखा कर उसके साथ ब्लैकमेलिंग किया जाने लगा. साथ कई ही आरोपी के कई दोस्तों ने मिलकर कई बार नाबालिग का दुष्कर्म किया. वहीं, घटना के बाद एक बार फिर महाराष्ट्र की सियासत गरमा गई है. प्रदेश में कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के एक दोस्त ने जनवरी में उसका यौन शोषण किया और उसका वीडियो बना लिया था। इसके बाद यह वीडियो लड़के के किसी और दोस्त तक पहुंच गया। इस वीडियो के जरिये उसने पीड़िता को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उसने भी पीड़िता से दुष्कर्म किया। यह सिलसिला आठ से नौ महीने तक चलता रहा। इस दौरान 30 लोगों ने उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर सभी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत अब स्थिर है। इस केस के सिलसिले में दो नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है।