रायपुर. रायपुर में गरबा की खुमारी जोरों पर है। शहर के कई आयोजन स्थलों पर गरबा किए जा रहे हैं । VIP रोड स्थित शगुन फार्म्स में युवा देवी देवताओं का रूप लेकर पहुंचे। इसी वेशभूषा में गरबा भी किया। देवी देवता बने युवक-युवतियों को गरबा करते देखना लोगों के लिए भी अनोखा अनुभव साबित हुआ।
लाइव रॉकर्स रास गरबा के आयोजक अमित चिमनानी और रिचा ठाकुर ने बताया कि अलग-अलग थीम पर गरबा का कार्यक्रम किया जा रहा है। जिसमें यूथ थीम बेस्ड ड्रेसअप में पहुंचते हैं,और पारंपरिक अंदाज में गरबा किया जाता है। सोमवार को इस गरबा कार्यक्रम में प्रदेश की राज्यपाल अनुसुइया उइके भी शामिल होंगी। इससे पहले कार्यक्रम में सांसद सुनील सोनी भी पहुंचे थे।


यहां प्रतिदिन अलग-अलग कैटेगरी में ढेरों पुरस्कारों की भी घोषणा हो रही है। आयोजन प्रमुख विनोद छेतीजा, भावना ने बताया कि बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट से भी बने ड्रेस में गरबा किया जा रहा है। सोमवार को अमृत महोत्सव देशभक्ति थीम रखी गई है।

ये बने विनर
पौराणिक कैटेगरी में बेस्ट बॉय डांस हर्ष तलरेजा, बेस्ट डांस गर्ल खुशी बोथरा,बेस्ट थीम गर्ल कुमकुम कुकरेजा,बेस्ट थीम चाइल्ड आयुष तलरेजा,बेस्ट कपल राज सिमरन कुकरेजा,बेस्ट कपल रिक्की टोपवानी,बेस्ट ग्रुप सिंध बादशाह,वैष्णवी ग्रुप ,शेखर ग्रुप बेस्ट एनर्जेटिक किड का अवार्ड अनुष्का सैनी ने जीता।


