छत्तीसगढ़ में बीजेपी की परिवर्तन यात्रा चल रही है। मंगलवार को यह यात्रा रायपुर पहुंचेगी। जिसमें शामिल होने केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी, केंद्रीय संचार राज्य मंत्री देवुसिंह चौहान, केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री नारायण स्वामी, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भागवत कृष्ण कराड और लोकसभा सांसद व भोजपुरी एक्टर-सिंगर मनोज तिवारी राजधानी पहुंचेंगे।

परिवर्तन यात्रा का 100 से ज्यादा जगहों पर स्वागत करने की तैयारी है। मीडिया प्रभारी उमेश घोरमोड़े ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के साथ केंद्रीय मंत्री भागवत कराड रायपुर में यात्रा की अगुवाई करेंगे। बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा से शुरू हुई परिवर्तन यात्रा राजधानी पहुंचने वाली है।