देश में 25 सितंबर से मानसून के लौटने की शुरुआत हो चुकी है। मानसून जाते-जाते कई राज्यों को भिगो रहा है। मौसम विभाग ने आज बिहार, झारखंड सहित 15 राज्यों में बारिश की संभावना जताई है।
उधर IMD ने बताया, बंगाल की खाड़ी में तीन दिन बाद लो प्रेशर बनना शुरू हो जाएगा। जो धीरे-धीरे वेस्ट और नॉर्थ-वेस्ट की ओर बढ़ेगा। हालांकि मौसम विभाग ने फिलहाल किसी तरह के साइक्लोन से इनकार किया है।

तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट है जिसके चलते वेल्लोर में क्लॉस 5 तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। यहां मंगलवार सुबह से ही तेज बारिश हो रही है।

यहां बारिश होगी : उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, गोवा, कर्नाटक और केरल।