श्रद्धांजलि सभा का निमंत्रण: मुंगेली के लोकप्रिय चाय व्यवसायी विमल यादव का दशगात्र 28 फरवरी को

मुंगेली। शहर के पुराना रफ्ता पुल के पास स्थित अपनी लोकप्रिय चाय दुकान से पहचान बनाने वाले स्वर्गीय विमल यादव के निधन से नगर में शोक का माहौल है। उनका आकस्मिक निधन 19 फरवरी की सुबह हृदयाघात से हो गया था। वे 60 वर्ष के थे।
दिवंगत विमल यादव का दशगात्र कार्यक्रम 28 फरवरी (शनिवार) को आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर परिजनों ने सभी समाजजनों, परिचितों और शुभचिंतकों से उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित करने का आग्रह किया है।
विमल यादव अपने मिलनसार स्वभाव और मेहनत के कारण क्षेत्र में विशेष लोकप्रिय थे। उनकी चाय दुकान वर्षों से लोगों के मिलने-जुलने का प्रमुख केंद्र रही। परिवार में दो पुत्र हैं—जलेश यादव (स्पोर्ट्स टीचर) एवं संजय यादव (आरक्षक, पुलिस विभाग)। उनके बड़े भाई संतोष यादव नगर पालिका मुंगेली में कार्यरत हैं।
गणेश यादव (दिवंगत के भांजे)
सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय की विचारधारा के साथ समाज में सक्रिय भूमिका अदा कर रहे हैं

उनके निधन पर यादव समाज सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों व शुभचिंतकों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।