विलुप्त होने के कगार पर पहुंच चुके दुर्लभ वन्यजीव पैंगोलिन की तस्करी कर बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहे दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । आरोपियों के कब्जे से दुर्लभ पैंगोलिन भी बरामद किया गया है जिसे जंगलों से पकड़ कर लाने की बात उनके द्वारा कही गई है। दुर्लभ वन्य जीव पैंगोलिन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 5 लाख आंकी गई है आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

आप को बता दे कि सरायपाली थाना क्षेत्र के बलौदा पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम जामपाली से पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग दुर्लभ वन्य जीव बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना की तस्दीक के लिए चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ जाम पाली रवाना हुए। इसी बीच नाला के पास दो व्यक्ति संदिग्ध रूप से देखे गए जिनसे पूछताछ करने पर गोलमोल जवाब देने लगे ।

उनके पास प्लास्टिक की एक थैली में कुछ सामान रखे होने की जानकारी पुलिस को मिली, जो इसके हिलने डुलने से पुलिस ने उसकी जांच की जिसमें दुर्लभ वन्य जीव पैंगोलिन एक नग रखा होना पाया गया

जिसके बारे में पूछताछ करने पर जंगल से पकड़कर लाने की बात उनके द्वारा कही गई और बेचने की फिराक में ग्राहक तलाशने की बात बताई गई । वन्य जीव की तस्करी के मामले में दोनों आरोपी डमरू सिदार, और नेपाल सिदार निवासी ग्राम जामपाली को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है तथा उनके खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की अलग-अलग धाराओं के तहत कार्यवाही भी की जा रही है।