छत्तीसगढ़ का दंतेवाड़ा जिला-  हमेशा नक्सलवाद से होने वाली इसकी पहचान अब बदलने लगी है। गारमेंट कंपनी डैनेक्स के बाद अब रैप संगीत भी सुनाई देने लगा है। बम धमाकों के बीच दबी गायन की इन प्रतिभाओं को निखारने का काम युवा नायब तहसीलदार सौरभ कश्यप कर रहे हें। उन्होंने जिले भर से ऐसे सिंगर्स की तलाश की है जो किसी वजह से गाना छोड़ चुके थे या कभी स्टेज तक ही नहीं पहुंच सके। डिप्रेशन का शिकार हुए कई युवाओं को जोन D18 के जरिए मौका दे रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी ट्वीट कर उनकी टीम का हौसला बढ़ाया है।

डिप्रेशन का शिकार हुए कई युवाओं को मौका दिया और जोन D18 टीम को खड़ा कर दिया।
डिप्रेशन का शिकार हुए कई युवाओं को मौका दिया और जोन D18 टीम को खड़ा कर दिया।

जगदलपुर के रहने वाले सौरभ कश्यप (27) की साल 2020 में पहली पोस्टिंग दंतेवाड़ा में ही हुई है। सौरभ खुद रैप सिंगिंग के शौकीन हैं। जिले में पदस्थापना के बाद उन्हें पता चला कि यहां के कई युवा हैं, जो रैप गाते हैं। कई शायर हैं, कई म्यूजिक बनाने का काम करते हैं। कई वीडियोग्राफी में माहिर हैं, लेकिन उन्हें किसी तरह का कोई मंच नहीं मिल रहा है। उन्होंने ऐसे ही चुनिंदा युवाओं को ढूंढा और जोन D18 टीम बना दी। इस टीम में सौरभ के साथ, देवेंद्र पिस्दा, त्रशब बघेल, गीतेश मंडावी व पीएस किंग सहित अन्य शामिल हैं।

जगदलपुर के रहने वाले सौरभ कश्यप (27) की साल 2020 में पहली पोस्टिंग दंतेवाड़ा में ही हुई है। सौरभ खुद रैप सिंगिंग के शौकीन हैं।
जगदलपुर के रहने वाले सौरभ कश्यप (27) की साल 2020 में पहली पोस्टिंग दंतेवाड़ा में ही हुई है। सौरभ खुद रैप सिंगिंग के शौकीन हैं।

दिनभर ड्यूटी, शाम को करते हैं म्यूजिक व रैप की प्रैक्टिस
सौरभ अपनी ड्यूटी में रहते हैं। वहीं बाकी युवाओं में कोई कॉलेज स्टूडेंट है, तो कई अपना बिजनेस चलाते हैं। हर रोज शाम के समय दंतेवाड़ा के अलग-अलग जगहों पर बैठ गाना लिखते हैं और म्यूजिक बनाने सहित वीडियो एलबम की तैयारी करते हैं। टीम के सदस्य कहते हैं कि उन्होंने जो गाने बनाए हैं, उनमें समाज की बुराइयां, युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ्त से आजाद कराना। डिप्रेशन का शिकार युवाओं में जोश भरने वाले गाने इनका मुख्य विषय होता है। एक गाना बनाने के पीछे करीब 1 से 2 दिन या इससे भी अधिक समय लग जाता है।

रात के समय वीडियो एलबम करते हैं शूट।
                                                     रात के समय वीडियो एलबम करते हैं शूट।

परिवार ने कहा- कुछ नहीं रखा है सिंगिंग में, छोड़कर नौकरी कर
टीम के सदस्य पीएस किंग ने बताया कि उनके पिता शिक्षक थे। कुछ समय पहले उनका निधन हो गया है। मां हाउस वाइफ है, बड़ा भाई नौकरी करता है। खुद पढ़ाई कर रहे हैं। परिवार आर्थिक रूप से सक्षम नहीं है। गाने का शौक है, लेकिन घर में इसकी मनाही है। जब भी गाने की बात करता मना कर दिया जाता है। इसी वजह से मैं बहुत डीप्रेशन में चला गया था। फिर सौरभ सर को इस बात की जानकारी मिली। उन्होंने मेरा हौसला बढ़ाया। परिवार के सदस्य को भी मनाया। आज टीम जोन D18 में शामिल हो गया हूं।

अब स्टेज परफॉमेंस करने लगे युवा।
                                                               अब स्टेज परफॉमेंस करने लगे युवा।

मुख्यमंत्री ने भी ट्वीट कर दी बधाई
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी ट्वीट कर सौरभ और टीम जोन D18 को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि, कोई अक्षर ऐसा नहीं, जिससे मंत्र न शुरू होता हो। कोई ऐसा मूल नहीं जिससे कोई औषधि न बने। हर व्यक्ति में योग्यता होती है, उसे कम ही लोग पहचान पाते हैं “वेल डन यंग मैन” ।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी ट्वीट कर सौरभ और टीम जोन D18 को बधाई दी है।
                           छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी ट्वीट कर सौरभ और टीम जोन D18 को बधाई दी है।

सौरभ बोले – जिले की तस्वीर बदलनी है, कल्चर को प्रमोट करना है
सौरभ कश्यप ने kaha यहां केवल नक्सली ही नहीं बल्कि टैलेंट भी छिपा है। बस इस टेलेंट को ही निखारने के लिए टीम बनाई गई है। इसका उद्देश्य यहां के कल्चर, रहन-सहन, खान-पान, खूबसूरती को देश- दुनिया को दिखाना है। कई लोग रैप सिंगिग के दीवाने हैं। सौरभ बताते हैं कि इसके लिए कलेक्टर दीपक सोनी और SDM अबिनाश मिश्रा का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है।