कोरबा :– 20 अगस्त 2021 कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने दिवंगत रामाधार जाटवर के पुत्र को सहायक ग्रेड 03 के पद पर कार्यालय उपसंचालक पंचायत जिला कोरबा में परिजन तथा जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुंदन कुमार के मौजूदगी में नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।

वार्ड क्रमांक 8 मोहलाइन भाठा तहसील कटघोरा निवासी स्वर्गीय रामाधार जाटवर सहायक आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी के पद पर जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा में कार्यरत थे। शासकीय सेवा के दौरान उनकी मृत्यु 22 अगस्त 2016 को हो गई थी। परिवार के मुखिया की मृत्यु हो जाने पर परिवार की माली हालात बहुत ही खराब हो गयी थी।मुख्यमंत्री भुपेश बघेल द्वारा दिवंगत शासकीय कर्मचारियों के आश्रितों को शिघ्र अनुकंपा नियुक्ति दिलाने निर्देशित किया थे, इस प्रकरण में जिला प्रशासन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए दिवंगत शासकीय सेवक के आश्रित पुत्र अनिल जाटवर को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान किया है। जाटवर के परिजनों ने बताया कि दुःख की इस घड़ी में प्रशासन के विशेष प्रयास से अनिल को अनुकंपा नियुक्ति मिल पाई है। परिवार को चलाने और परिवार वालों के भरण पोषण में अब अच्छे से सहयोग मिल पाएगी। श्री अनिल ने अनुकंपा नियुक्ति मिलने पर शासन,प्रशासन का आभार जताया है।