बिलासपुर :-  अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय यूटीडी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से गोद ग्राम लोफंदी, कोनी बिलासपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वयंसेवक गोद ग्राम के आंगनबाड़ी में जाकर नौ माह से पांच वर्ष के बच्चों को विटामिन ए का सिरप और छह माह से पांच वर्ष के बच्चों को आइएफए सिरप के बारे में अवगत कराया। कोरोना टीकाकरण के लिए ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया गया

कार्यक्रम अधिकारी गौरव साहू ने बताया कि 24 से 28 सितंबर तक छत्तीसगढ़ में शिशु संरक्षण माह मनाया जा रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए यह कार्यक्रम शुरू किया गया है। स्वयंसेवक सूरज सिंह राजपूत, राहुल तिवारी, उज्जवल सिंह, प्रियांशु मिश्रा, शुभम यदु, उत्कर्ष श्रीवास्तव, विनय पटेल द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव तथा फिट इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए चित्रकला, प्रश्न मंच और निबंध का आयोजन भी किया गया। स्वयंसेवकों ने फिट इंडिया फ्रीडम रन के तहत जागरूकता दौड़ भी लगाई।