संविधान शक्ति न्यूज :- हिन्दू धर्म का पवित्र त्योहार जन्माष्टमी अब कुछ ही घंटो बाद दस्तक देने जा रहा है। ज्योतिषशास्त्र की दृष्टि से यह पर्व बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन किए गए खास उपाय मानव जीवन में चल रही सारी समस्याओं को खत्म कर देते हैं। इस वर्ष जन्माष्टमी का त्योहार 30 अगस्त 2021 दिन सोमवार को दस्तक देने जा रहा है। भक्त, भगवान श्रीकृष्ण जी का आशीर्वाद पाने के लिए इस व्रत को रखते हैं और रात 12 बजे पूजा करने के बाद व्रत को खोलते हैं। वहीं अगर आप अपने जीवन में चल रही समस्याओं से परेशान हैं तो जन्माष्टमी के पर्व पर मोर पंख के कुछ उपाय कर सकते हैं। चलिए आज हम जानते हैं कि मोर पंख किस तरह से आपके जीवन से सारी समस्याओं का अंत कर सकता है।

मानव जीवन में अगर एक काॅमन सी समस्या की बात करें तो वह धन की समस्या है। दुनिया में अधिकतर इंसान आर्थिक तंगी से जूझता रहता है। अगर आप भी कुछ इस तरह की समस्या से परेशान हैं तो अब आपकी इस परेशानी का खत्म होने का समय आ चुका है। इसके लिए आप जन्माष्टमी के पर्व पर पूजा के समय 5 मोर पंख श्रीकृष्ण जी की प्रतिमा के पास रखें और कान्हा के साथ इनका भी पूजन करें। इसके बाद 21 दिनों तक इन्हें पूजा के स्थान पर ही रखा रहनें दें और पूजा करते रहें। जब पूजा के 21 दिन हो जाएं तो उसके बाद इन्हें घर के उस स्थान पर रख दें जहां धन रखा जाता है। घर में बरकत होने लगेगी और आर्थिक समस्या का निदान होगा।

दांपत्य जीवन में आएगी मधुरता

बहुत से लोगों का वैवाहिक जीवन ही दुश्वर हो जाता है। उनके रिश्तों में आए दिन किसी न किसी बात को लेकर मन-मुटाव बना रही रहता है। अगर आपके भी दांपत्य जीवन में किसी तरह की समस्या है और पती-पत्नी के बीच आए दिन झगड़े होते ही रहते हैं, तो जन्माष्टमी के दिन आप अपने बेडरूम में पूर्व या उत्तर दिशा में दो मोरपंखों को एक साथ दीवार पर लगाएं। ऐसा करने से दांपत्य जीवन से जुड़ी समस्याओं का अंत होगा और रिश्तों में मिठास आएगी।

राहु-केतू के दुष्प्रभाव से मिलेगी मुक्ति

मानव की कुंडली में राहु-केतू के दुष्प्रभावों से कई तरह की समस्याओं का आना-जाना लगा रहता है। कभी कभी तो एक समस्या खत्म भी नहीं हो पाती कि दूसरी समस्या दस्तक देने के लिए द्वार पर खड़ी रहती है। अगर आप अपनी कुंडली से इस दुष्प्रभाव को खत्म करना चाहते हैं तो जन्माष्टमी के दिन मोर पंख को शयनकक्ष की पश्चिम दिशा की दीवार पर लगाएं। इससे काफी लाभ मिलेगा। ऐसा करने से घर की नकारात्मकता भी दूर होगी।