मेष राशि
दूसरे लोगों से आपको मदद मिलती रहेगी। किसी की बात को गंभीरता पूर्वक सुनेंगे। आज नए दोस्त बन सकते हैं। घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। किसी खास क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिये आप तत्पर रहेंगे। शनि स्तोत्र का पाठ करें आपको सभी काम में सफलता मिलेगी।

वृषभ राशि
धन हानि के कारण पारिवारिक सदस्यों के साथ वाद-विवाद होने की आशंका है। कार्यक्षेत्र पर सोच-विचार कर निर्णय लें। कुछ रिश्तेदार झटका दे सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। लव पार्टनर से मिल सकते हैं। पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिता सकते हैं और घूमने का प्लान बन सकता है।
मिथुन राशि
बिजनेस और नौकरी में परिवार से सहयोग मिलेगा। आर्थिक उन्नति के रास्ते खुलेंगे। कोई महत्वपूर्ण वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। सोच सकारात्मक रखें। आपका पार्टनर संवेदनशील मूड में रहेगा। सेहत पर विशेष ध्यान रखें।
कर्क राशि
जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहने की संभावना है। छात्र शिक्षा ग्रहण पर ज्यादा ध्यान दें। पढ़ाई में मन लगेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। विवाह के लिए उत्सुक जातकों को प्रस्ताव मिलने वाला है। पत्नी के साथ पारिवारिक मसले पर अनबन हो सकती है।
सिंह राशि
कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। अपनी खुशी बरकरार रखने के लिए विवादों से दूर रहना चाहिए। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन कुछ मामलों में आप सफल भी होंगे। किसी समारोह में जाने की योजना बनाएंगे। मछलियों को दाना खिलाने से परेशानी दूर होगी।
कन्या राशि
चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रतिद्वंद्वी काफी सक्रिय रहेंगे। सामाजिक रूप से सक्रिय रहेंगे। प्रियजन का स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। लव लाइफ के लिए आज खुशी का दिन है। वैवाहिक जीवन के लिए आज कोई नया निर्णय ले सकते हैं।
तुला राशि
कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। परिवार, जमीन-जायदाद के मामले, दोस्त और रिश्तेदार जैसे मुद्दे बहुत खास हो सकते हैं। जीवन में सुधार होगा। प्रेम में नई ऊर्जा महसूस करेंगे।
वृश्चिक राशि
जीवनसाथी साथी से मतभेद हो सकते हैं। आत्मविश्वास के साथ किसी भी काम की शुरुआत करने पर फायदा हो सकता है। जमीन-जायदाद में लाभ मिल सकता है। व्यवसायियों के लिए भी दिन फायदेमंद हो सकता है। घर वाले शादी का योग निकाल सकते हैं।
धनु राशि
अचानक से धन लाभ हो सकता है। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिलेगी। पैसों के मामले में उन्नति के नए रास्ते खुलेंगे। दूसरे लोगों की सलाह आज फायदेमंद होगी। किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। गाय को रोटी खिलाने से संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है।
बिजनेस में आत्मनिर्भरता रहेगी। नए लोगों से भी संबंध स्थापित हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति में जल्दी ही सुधार होगा। सोचे हुए कार्य समय पर होने से आत्मिक शांति रहेगी। मौसमी बीमारियां से बचने का प्रयास करें। खानपान में सावधानी रखें। घर में धार्मिक आयोजन कर सकते हैं।
मीन राशि
चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें। किसी महिला के प्रति आकर्षित हो सकते हैं. फिजूलखर्ची करने से बचें। परिजनों का सहयोग मिलेगा, जिससे तनाव कम होगा। संतान की चिंता हो सकती है। लव लाइफ में बनी दूरियां कम होने वाली है। पत्नी की तबीयत का ध्यान रखें।