
संविधान शक्ति न्यूज़ :- मलेरिया, डेंगू व जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन ने वृहद स्तर पर योजना बनाई है। अब स्वास्थ विभाग की टीमों के साथ निगम की टीमें भी संयुक्त रुप से जिन इलाकों में ज्यादा डेंगू के मरीज मिलेगे वहां पर लार्वा नष्ट करने का इंतजाम करेगी। इसके अलावा निगम की टीमों की जांच में जिन भी घरों व प्रतिष्ठानों में डेंगू का लार्वा मिलेगा, वहां पर 500 से 5 हजार रुपये का जुर्माना भी किया जाएगा।
गौरतलब है कि करीब दो से तीन साल पहले निगम द्वारा शहर के माल, अस्पताल व अन्य प्रतिष्ठाानों की जांच कर वहां पर लार्वा मिलने पर इसी तरह की स्पाट फाइन की कार्रवाई की गई थी। सोमवार को डेंगू व लार्वा जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए कलेक्टर मनीष सिंह ने रविन्द्र नाट्य गृह में बैठक ली और निगम व स्वास्थ्य विभाग को संयुक्त रुप से इसकी रोकथाम के निर्देश दिए। इस बैठक में नगर आयुक्त प्रतिभा पाल, अपर कलेक्टर, एसडीओ, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर निगम के सभी झोनल अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के डाक्टर्स तथा पंचायत स्तर के कर्मचारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर मनीष सिंह ने अधिकारियों को सजगता के साथ अपने-अपने इलाकों में निगरानी करने के निर्देश दिए। डेंगू तथा मलेरिया के रोगी पाये जाने पर उनका शीघ्र उपचार शुरु करवाने व सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए जागरुक करने के निर्देश दिए। अभी शहर में स्वासथ्य विभाग की 14 टीमों द्वारा घरों में सर्वे कर लार्वा नष्ट करने का काम किया जा रहा है। अब जिन भी इलाकों में डेंगू के मरीज ज्यादा संख्या में मिलेगे। वहां पर निगम की टीमें भी सघन रूप से लार्वा नाशक दवाओं का छिड़काव
मलेेरिया व डेंगू से बचाव के करना होंगे उपाय
डेंगू बुखार का वायरस एंडीज नामक मच्छर के द्वारा रोगी से स्वस्थ व्यक्ति में पहुंचता है। डेंगू का मच्छर साफ पानी में होता है। ऐसे में कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी क्षेत्र में जल जमाव न हो इसकी निगरानी करे।जल जमाव वाले स्थान पर क्रूड आइल का छिड़काव करें। ग्रामीण तथा शहरी सभी क्षेत्रों में सघन रूप से मच्छर नाशक दवाईयाँ का छिड़काव अनिवार्य रूप से करें। ग्राम पंचायत तथा वार्ड स्तर पर सुक्ष्म कार्ययोजना बनाकर डेंगू तथा मलेरिया से बचाव के कार्य करें। ग्रामीण क्षेत्रों में आशा, आंगनवाड़ी एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की टीम बनायी गयी है जो इन बीमारियों के रोगियों की पहचान कर उनके उपचार के लिए प्रयास करेगी।
करेगी।
अभी निगम कर रहा है यह काम
– हर जोन में सीकर पंप से जल जमाव वाले इलाकों में लार्वा नाशक दवा का छिड़काव।
– जल जमाव वाले इलाकों पर क्रूड आयल का छिड़काव।
– हर जोन में तीन-तीन फागिंग मशीन से दवा का छिड़काव
कोविड नियंत्रण के लिए टेस्टिंग जारी रखने के निर्देश
बैठक में कलेक्टर मनीष सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कोविड नियंत्रण के लिए सजग रहकर कोविड जांच की प्रक्रिया निरंतर जारी रखने के निर्देश दिए। शहर में किसी भी कोविड पाजिटिव मरीज के मिलने पर उसे अस्पताल या कोविड केयर सेंटर में आवश्यक रुप से भर्ती कराया जाए। संबंधित मरीज की कांटेक्ट ट्रेसिंग कर संपर्क में आए लोगों की जांच करे।मरीज के घर को कंटेनमेंट जोन बनायें। सभी निजी जांच लैब को निर्देश दिए कि वो मरीजों का सही पता व फोन नंबर दर्ज करे ताकि किसी मरीज के पाजिटिव आने पर उसेे खोजने में मुश्किल न आए। इस कार्य में लापरवाही बरतने पर संबंधित लैब के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।