मुंगेली21 जून / विश्व योग दिवस के अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय सहित सभी 9 मंडलों के कार्यकर्ताओं ने योगाभ्यास किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से घोषित विश्व योग दिवस पर पूरे देश की जनता ने घरों पर योग किया। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में भी योग किया गया। सर्वप्रथम सूक्ष्म व्यायाम किया गया इसके पश्चात सूर्य नमस्कार, फिर योग के प्राणायाम किया गया जिसमें भस्त्रिका,कपालभाति, अनुलोम विलोम,उदगीत आदि प्रमुख हैं। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेश पाठक ने भाजपा कार्यकर्ताओं से सदैव योग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि योग को अपने घर परिवार में भोजन पानी की तरह अनिवार्य कर देना चाहिए। हम कई कार्य अपनों और दूसरों के लिए करते हैं परंतु योग ऐसा कार्य है जो स्वयं के लिए किया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की परंपरा के तहत वसुधैव कुटुम्बकम मानते हुए पूरे विश्व को स्वस्थ रखने के उद्देश्य से 21 जून को विश्व योग दिवस बनवाया। योग गुरु बाबा रामदेव ने ध्येय वाक्य दिया करो योग रहो निरोग। योग करने से होगा। अतः सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि रोज योग करें। योगाभ्यास मुंगेली नगर मण्डल सहित,मुंगेली ग्रामीण मण्डल,सेतगंगा मण्डल,जरहागाँव मण्डल,लोरमी उत्तर मण्डल,गोंड़ खामही मण्डल,देवरहट मण्डल,पथरिया मण्डल,सरगांव मण्डल में सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान रखते हुए योग किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शैलेश पाठक, नगर भाजपा अध्यक्ष राणाप्रताप सिंह ठाकुर,जिला मीडिया व आईटी सेल प्रभारी सुनील पाठक,नगर भाजपा उपाध्यक्ष प्रदीप पाण्डेय,महामंत्री मुकेश रोहरा,रामशरण यादव, महेंद्र पारख, सुनील चोपड़ा, लुनिया और मौली श्री पाठक ने योग किया।