संविधान शक्ति न्यूज़ :- ( बलौदाबाजार  )  गोंगपा के प्रदेश महासचिव गणेश यादव द्वारा बलौदाबाजार में अपने पार्टी के कार्यकर्ताओ के साथ विभिन्न मुद्दों को लेकर बैठक किया  गया था, जिसमे गणेश यादव जी का स्वागत फटाको को फोड़कर  किया गया , साथ ही अपने पार्टी के विकास के लिए यादव जी ने बलौदाबाजार  का दौरा किया जिसमे अपनी कई योजनाओ का विवरण बताते हुए कार्यशैली का सही ढंग से निर्माण करने  तथा अपने कार्यकर्ताओ की भी बात सुनी और साथ ही  सवरा जाति के लोगो को  शासन के द्वारा विस्थापित करने के बावजूद भी उन्हें किसी भी प्रकार की कोई सुख सुविधा आर्थिक मदद नही दिया गया व बड़ी बड़ी  फैक्ट्री मालिको द्वारा  कब्ज़ा करने के बाद भी पीडितो को किसी  भी प्रकार की कोई मुआवजा , नौकरी  नही मिला आदि मुद्दों को लेकर बड़ी  रूप में आन्दोलन करने की बात कही , अन्य  प्रकार की मुद्दों पर भी  चर्चा हुई | गणेश यादव जी का स्नेहशील प्रवित्ति , बेहतरीन कूटनीति को  देखते हुए कार्यकर्ताओ में काफी उत्साह व् तन मन धन से कार्य करने के लिए समर्पित हुए |  मीटिंग में  गणेश यादव , मनोज शर्मा तथा बलौदाबाजार के  समस्त गोंगपा के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे  |

बलौदाबाजार मीटिंग