मुंगेली- महिला एवं बाल विकास विभाग सहायक जिला अधिकारी सुभावना बेहार परियोजना अधिकारी मृदुला ऋषि व सेक्टर पर्यवेक्षक उमा तिवारी के निर्देशानुसार सेक्टर कोदवाबानी अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र चारभाठा में छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस 1 नवम्बर के स्वर्णिम अवसर पर सुपोषण के शुभारंभ में आंगनबाड़ी केंद्र में हरे भरे पत्तेदार फूल सजाये गये, रंगोली प्रतियोगिता, “सुपोषित मुंगेली” नारे लिखे हुए तख्ती बनाकर, तथा बच्चों को खेलकूद व ज्ञान वर्धक कहानी सुनाये गये। उपस्थित पालकों को कुपोषण दूर भगाने व सुपोषण लाने बच्चों की नियमित देखभाल करने तथा हरि सब्जियां, गर्म दाल भात तथा फल फूल खिलाने प्रेरित किया गया। आंगनबाड़ी केन्द्र में सुपोषण के शुभारंभ में कुपोषित बच्चें की आरती व तिलक लगाकर पालकों की सहमति से उन्हें केले व उबले हुए अण्डे परोसे गये। इस अवसर सरपंच डॉ हीराराम साहू, उपसरपंच सीपत सिंह राजपूत,बाल मित्र अरविन्द राजपूत,समूह की अध्यक्ष लक्ष्मीन ठाकुर,पंच धर्मेंद्र सिंह,नन्दकिशोर सिंह,जानकी साहू,पूर्णिमा साहू,रमौतीन बाई ठाकुर,संतोषी ठाकुर,सुरुज ठाकुर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दुर्गेशनन्दनी राजपूत, सहायिका सीमा राजपूत सहित बच्चें व पालकगण शामिल हुए। 

