मुंगेली :- तृतीय जेंडर के लोगो को हमारे समाज में एक तुक्ष्ण व अलग नजरिए से कई वर्षो से देखा चला आ रहा है, आम आदमी के जैसे उन्हें स्वतंत्र रूप से रहने में हिचकिचाना पड़ता है, उन्हें आर्थिक सहायता सुख सुविधा तक मुहैया नही कराया जाता , उनका कहना है की उनके पास भी आम लोगो की तरह क्षमता, कला रहता है किन्तु समाज के भ्रष्ट लोगो के द्वारा उनके द्वारा शोषण किया जाता है, जिसके डर से तृतीय लिंग के लोगो द्वारा कई कार्यक्रमों में अपना क्षमता, दिखाने के लिए उत्सुक नही होते है, इन लोगो को सामाजिको द्वारा कई अभद्र टिपद्दी व् अलग ढंग से देखा जाता है इसलिए उन्हें कार्य करने के लिए संकोचजना महसूस होता है|

इसके विपरीत जिला मुंगेली में छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में तृतीय लिंग के लोगो द्वारा एकल व् सामूहिक नृत्य किया गया जिनसे तृतीय लिंग के लोगो को लगा की मुंगेली के कार्यक्रम में हमें शामिल करने का जिलेवासी व कलेक्टर महोदय को बहुत बहुत धन्यवाद किया और जिलेवासी को स्थापना दिवस की शुभकामनाये दिया गया |
