Chhattisgarh Corona Update प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ते जा रही है। जुलाई महीने में पिछले 23 दिनों में कोरोना के 9,916 केस मिले हैं। वहीं 3830 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रायपुर में सर्वाधिक 715, दुर्ग में 523, राजनांदगांव में 386 समेत अन्य जिलों में भी मरीज हैं।

बता दें जुलाई माह में कोरोना के मामले जिस तेजी से बढ़ रहे हैं। यह मामले फरवरी माह में आए 25031 संक्रमितों के बाद सर्वाधिक है। इसके बाद कोरोना के मामले बेहद कम हो गए थे। मार्च में 1240 केस मिलने के जून तक ना के बराबर ही केस थे। लेकिन जुलाई माह में औसत केस 500 से अधिक आ रहे हैं।

Chhattisgarh Corona Update : छत्तीसगढ़ में पिछले 23 दिन में मिले कोरोना के 9,916 केस, अभी सक्रीय हैं 3,830 मरीज

पिछले सात दिनों में संक्रमण की स्थिति

जुलाई – केस

21 – 700

22 – 627

23 – 511

24 – 196

25 – 543

26 – 640

27 – 491

राज्य में वर्ष-2022 में माहवार कोरोना संक्रमण पर एक नजर

माह – केस

जनवरी – 1,17,676

फरवरी – 25031

मार्च – 1240

अप्रैल – 134

मई – 185

जून – 1726

राज्य में सैंपल जांच व पाजिटिविटी दर

जुलाई – जांच – पाजिटिविटी दर

23 – 11398 – 4.48 %

24 – 3993 – 4.91 %

25 – 10449 – 5.20 %

26 – 12394 – 5.16 %

27 – 11312 – 4.34 %

राज्य में कुल टीकाकरण की स्थिति

2.21 करोड़ से अधिक आबादी को पहली डोज

1.94 करोड़ से अधिक आबादी को दूसरी डोज

4.43 करोड़ से अधिक टीकाकरण अब तक

15 लाख से अधिक आबादी को सतर्कता डोज

कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जांच व इलाज की पूरी व्यवस्था की है। लोगों को भी सावधानी बरतने की अपील है। वर्तमान में जो केस आ रहे हैं। वह ओमिक्रान वैरिएंट ही है। अभी तक नए वैरिएंट सामने नहीं आए हैं।

-डा. सुभाष मिश्रा, राज्य कोरोना नियंत्रण अधिकारी