देश में केरल का लिटरेसी रेट सबसे ज्यादा 96.2% है। इसके बाद भी ब्लैक मैजिक यानी काला जादू यहां आज भी फल-फूल रहा है। 2021 में नरबलि के 6 केस आए, जिसमें 2 मामले केरल से थे। वहीं 2017 में 305 मर्डर केस रजिस्टर हुए थे, 2021 में बढ़कर 337 हो गया। देश का इतना पढ़ा-लिखा राज्य ISIS, ड्रग्स और क्रिमिनल एक्टिविटी के साथ ही अंधविश्वास की चपेट में है।