
संविधान शक्ति न्यूज़ :- राज्य सरकार तथा निगम प्रशासन की जनविरोधी नीतियों, जनता को मूलभूत सुविधाएं मुहैया ना कराने के विरोध में भाजपा का वार्ड स्तरीय धरना प्रदर्शन चल रहा है। इसी कडी में बुधवार को आठ वार्डों में भाजपाई धरना-प्रदर्शन करेंगे। दोपहर एक बजे से भाजपाई वार्डों में शहर सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेंेगे।
दोपहर एक बजे से आयोजित धरना आंदोलन में पांच वार्डो में भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ ही मोहल्लेवासी भी नजर आएंगे। बिलासपुर पश्चिम मंडल के वार्ड क्रमांक दो व 16 का धरना आंदोलन शिव चौक कुदुदंड, दक्षिण मंडल का वार्ड क्रमांक 14 व 25 का धरना प्रदर्शन सांई मंदिर के पीछे मिनी बस्ती तालापारा, मध्य मंडल वार्ड क्रमांक 27 व 34 का धरना प्रदर्शन खपरगंज में इमामबाड़ा के पास, पूर्वी मंडल वार्ड क्रमांक 37 का धरना आंदोलन कंसा चौक टिकरापारा तथा उत्तर मंडल वार्ड क्रमांक 54 व 63 का धरना आंदोलन क्षत्रीय समाज सामुदायिक भवन के आगे बजरंग चौक बंधवापारा में आयोजित किया गया है।