मुंगेली 28 जुलाई / कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने अपने भ्रमण के दौरान कल 27 जुलाई को जिला चिकित्सालय पहुॅचे और वहां संचालित सखी वन स्टाॅप केंद्र और पोषण पुनर्वास केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने सखी वन स्टाॅप के माध्यम से महिलाओं को दी गई चिकित्सा, कानूनी, मनोवैज्ञानिक, परामर्श के संबंध मे और पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती बच्चों के बारे मे उनके माताओ से जानकारी प्राप्त की और बच्चों को सुपोषित करने हेतु आवश्यक सलाह दी। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. महादेव तेंदवे, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक आर के. भू-आर्य, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम अधिकारी उत्कर्ष तिवारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र कश्यप और विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता भी मौजूद थे।