गोलगप्पे बनाते हुए अचानक आग लग गई। आग से लाखों रुपए का सामान जल गया। दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। घटना सीकर के खाटूश्यामजी की है।
घटना कस्बे के रावण टीला के पास की है। यहां एक गोलगप्पे बेचने वाला मजदूर किराए के मकान में रहता है। सुबह वह मकान में ही टीनशेड के नीचे गोलगप्पे तैयार कर रहा था। इस दौरान अचानक आग लग गई।
आग में मकान में खड़ी एक बाइक, मोबाइल और कपड़े सहित लाखों रुपए का सामान पूरी तरह से जलकर राख हो गया। सूचना पर पुलिस और श्री श्याम मंदिर कमेटी और नगर पालिका की दमकल टीम पहुंची और आग पर काबू पाया।